तिलहर: निगोही के युवक से कनाडा वर्क वीजा पर भेजने के नाम पर ₹10 लाख ठगने का आरोप, पीड़ित ने की शिकायत
दरअसल निगोही थाना क्षेत्र के डेलखेड़ा गांव के रहने वाले शोएब खान ने कनाडा वर्क वीजा के नाम पर लाखों रुपए की ठगी करने का आरोप लगाया है। उन्होंने पुलिस को शिकायत देकर बताएं कि उसने दो लोगों को करीब 10 लाख रुपए दिए थे। उसके बाद 28 अक्टूबर को उसे दिल्ली बुलाया गया और बताया गया कि उसका कनाडा का वीजा और फ्लाइट तैयार है।