तिलहर: कटरा थाना में जेसीबी मशीन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, पूर्व विधायक के पहुंचने के बाद पुलिस ने दर्ज की FIR
दरअसल कटरा थाना क्षेत्र में जेसीबी मशीन की टक्कर लगने से बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। घटना रमापुर दक्षिणी गांव की है। बताया जा रहा है कि गांव के रहने वाले संदीप कुमार देर रात खेत से घर वापस लौट रहे थे तभी सरकारी स्कूल के पास जेसीबी चालक ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने से उनकी मौत हो गई। परिवार की लिखित शिकायत पर पुलिस द्वारा एफआईआर दर्ज न किए जाने की सूचना।