तिलहर: नेशनल हाईवे पर बंथरा मोड़ के पास ई-रिक्शा और बाइक की टक्कर, ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर पलटा, 3 लोग घायल
दरअसल घटना तिलहर थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे स्थित बंथरा मोड़ के पास की है। बताया जा रहा है कि एक ई रिक्शा और सामने से आ रही बाइक की टक्कर हो गई। टक्कर लगने के बाद ई रिक्शा अनियंत्रित होकर नेशनल हाईवे पर पलट गया। इस दौरान ई रिक्शा में सवार तिलहर नगर के नई बस्ती मोहल्ले की रहने वाली रुकैया, फूलजहा, और ई रिक्शा चालक नन्हे घायल हो गया।