तिलहर: निगोही में दो आवारा सांडों की लड़ाई, लड़ते-लड़ते सांड कंप्यूटर सेंटर में घुसे, एक व्यक्ति घायल
बताया जा रहा है कि निगोही थाना क्षेत्र के तिलहर मार्ग पर गुरुवार को दो आवारा कर आपस में लड़ने लगे। उसके बाद लड़ते-लड़ते दोनों सांड सड़क के किनारे एक कंप्यूटर सेंटर में घुस गए। अचानक हुई इस घटना से दुकान में हड़कंप मच गया। इस दौरान दुकान का शीशे का गेट, लैपटॉप, प्रिंटर समेत अन्य ऑनलाइन कार्य में प्रयुक्त उपकरण टूट कर बर्बाद हो गए।