कुकराहा मुखिया महादेव सिंह व दुमदुमी मुखिया शमीम अंसारी ने शुक्रवार शाम 7 बजे तक पंचायत के जरूरतमंदों के बीच कंबल का वितरण किया। बताया कि प्रखंड कार्यालय से पंचायतों को प्राप्त कंबल नाकाफी साबित हो रहा था और कड़ाके की शीतलहरी से पंचायत के दर्जनों असहाय लोग कंबल की मांग भी कर रहे थे। बताया गया कि लाचार जरूरतमंदों के घर पर जाकर कंबल का वितरण किया जा रहा है।