Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
कांग्रेस
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Up
अमित_शाह
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Lucknow
Uttarakhand
Sambalpur
Crimenews
usr20446412
साच पास में उमड़ा पर्यटकों का सैलाब, वादियों में बढ़ी रौनक चंबा–पांगी को जोड़ने वाला साच पास बना पर्यटकों की पहली पसंद साच पास में जुटने लगे सैलानी, पर्यटन कारोबार को मिली नई उड़ान बर्फीली चोटियों के बीच साच पास में पर्यटकों का जमावड़ा
Dharwala, Chamba
| Jun 9, 2026
MORE NEWS
दुनाली बतोट सड़क पर दुर्घटनाग्रस्त ट्रक को मशीन के सहारे किया किनारे रोड बहाल
Dharwala, Chamba | Jun 24, 2026
कुगती मार्ग से मणिमहेश परिक्रमा यात्रा पर रोक, बर्फबारी और क्षतिग्रस्त रास्तों के चलते प्रशासन का बड़ा फैसला हिमाचल 84 टीवी ब्यूरो भरमौर उपमण्डल प्रशासन भरमौर ने सभी श्रद्धालुओं, पर्यटकों एवं आम जनमानस को सूचित किया है कि कुगती से श्री मणिमहेश परिक्रमा मार्ग पर वर्तमान में अत्यधिक बर्फ जमी हुई है। मार्ग के कई स्थान क्षतिग्रस्त हो चुके हैं तथा मौसम के अचानक खराब होने की संभावना बनी हुई है, जिससे किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना घटित हो सकती है। यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए प्रशासन ने अगले आदेशों तक कुगती मार्ग से श्री मणिमहेश परिक्रमा यात्रा को पूर्णतः प्रतिबंधित कर दिया है। प्रशासन ने श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों से अपील की है कि वे इस मार्ग पर यात्रा करने से परहेज करें तथा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यदि कोई गाइड, ट्रैकर अथवा अन्य व्यक्ति किसी श्रद्धालु या समूह को इस प्रतिबंधित मार्ग पर ले जाता पाया गया, तो उसके विरुद्ध नियमानुसार सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी, जिसकी सम्पूर्ण जिम्मेदारी संबंधित व्यक्ति की होगी। उपमण्डल प्रशासन ने कहा है कि जनसुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। सभी नागरिकों से प्रशासनिक निर्देशों का पालन करने तथा किसी भी प्रकार की अफवाहों से बचने का आग्रह किया गया है। — उपमण्डल प्रशासन, भरमौर जिला चम्बा, हिमाचल प्रदेश
Dharwala, Chamba | Jun 24, 2026
किन्नौर के काचरंग नाले में बरसात की शुरुआत में ही आई बाढ़, लाखों का नुकसान
Dharwala, Chamba | Jun 24, 2026
एचआरटीसी कर्मचारियों पर एस्मा लगाने के फैसले पर बरसे जयराम ठाकुर कहा— कर्मचारियों की आवाज दबाना लोकतंत्र के खिलाफ, दिहाड़ी ड्राइवरों की भर्ती से यात्रियों की सुरक्षा पर खतरा
Dharwala, Chamba | Jun 24, 2026
श्री मणिमहेश यात्रा-2026 की तैयारियां तेज, एडीएम भरमौर ने ली समन्वय बैठक मार्गों के पुनर्निर्माण, पुलों की बहाली और श्रद्धालुओं की सुरक्षा व्यवस्था पर हुआ विस्तृत मंथन. भरमौर, 24 जून। आगामी श्री मणिमहेश यात्रा-2026 के सफल, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित आयोजन को लेकर बुधवार को एक महत्वपूर्ण समन्वय बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी (एडीएम) भरमौर श्री विकास शर्मा ने की। बैठक में विभिन्न लंगर समितियों, ग्राम पंचायत हड़सर एवं कुगती के प्रधानों, व्यापार मंडल भरमौर, राज्य सरकार द्वारा मनोनीत गैर-सरकारी सदस्यों तथा श्री मणिमहेश ट्रस्ट (एसएमएमटी) के विशेष आमंत्रित सदस्यों ने भाग लिया। बैठक में यात्रा से संबंधित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। इस दौरान जानकारी दी गई कि गत वर्ष प्राकृतिक आपदा के कारण क्षतिग्रस्त हुए यात्रा मार्गों के सुधार एवं पुनर्निर्माण का कार्य युद्धस्तर पर जारी है। साथ ही बह चुके पुलों को पुनः स्थापित करने के लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं, ताकि यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की आवाजाही सुरक्षित एवं सुचारू बनी रहे। एडीएम भरमौर श्री विकास शर्मा ने गत वर्ष आई आपदा के दौरान लंगर समितियों, पंचायत प्रतिनिधियों, व्यापार मंडल और स्थानीय नागरिकों द्वारा प्रशासन को दिए गए सहयोग की सराहना करते हुए सभी का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि कठिन परिस्थितियों में सभी हितधारकों द्वारा प्रदर्शित सेवा भावना और समर्पण यात्रा प्रबंधन के लिए प्रेरणास्रोत रहा है। बैठक के दौरान प्रतिनिधियों ने विद्युत आपूर्ति, पेयजल व्यवस्था, यात्रा मार्गों की स्थिति, स्वच्छता, स्वास्थ्य सुविधाओं तथा संचार व्यवस्था से संबंधित विभिन्न सुझाव और समस्याएं प्रशासन के समक्ष रखीं। इस पर एडीएम ने आश्वस्त किया कि सभी संबंधित विभागों के साथ समन्वय स्थापित कर आवश्यक व्यवस्थाएं समय रहते सुनिश्चित की जाएंगी। लंगर समितियों ने गत वर्ष की आपदा से मिले अनुभवों के आधार पर बेहतर संचार व्यवस्था के लिए वायरलेस सेट उपलब्ध करवाने की मांग भी रखी। इस पर एडीएम ने कहा कि इस विषय को उच्च अधिकारियों के समक्ष उठाया जाएगा, ताकि आपातकालीन परिस्थितियों में त्वरित और प्रभावी संचार एवं समन्वय सुनिश्चित किया जा सके। बैठक में एडीएम ने यह भी जानकारी दी कि गत वर्ष आपदा में जान गंवाने वाले व्यक्तियों के आश्रित निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार ऑनलाइन माध्यम से राहत सहायता (रिलीफ फंड) के लिए आवेदन कर सकते हैं। बैठक में उपस्थित सभी लंगर समितियों, पंचायत प्रतिनिधियों एवं व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने यात्रा के सफल आयोजन हेतु प्रशासन को पूर्ण सहयोग देने का आश्वासन दिया। बैठक के अंत में एडीएम भरमौर श्री विकास शर्मा ने सभी प्रतिभागियों का धन्यवाद करते हुए कहा कि श्री मणिमहेश यात्रा केवल आस्था का पर्व नहीं, बल्कि सेवा, सहयोग, समर्पण और जनभागीदारी का एक अनुपम उदाहरण है। प्रशासन एवं समाज के संयुक्त प्रयासों से ही इस पवित्र यात्रा का सफल और सुरक्षित संचालन सुनिश्चित किया जा सकता है।
Dharwala, Chamba | Jun 24, 2026