सरैया: चक इब्राहीम गांव में पुलिस ने झोपड़ीनुमा घर से 115.605 लीटर विदेशी शराब बरामद की
सरैया थाना पुलिस ने सोमवार को गुप्त सूचना के आधार पर चक इब्राहीम गांव के वार्ड संख्या-7 में छापेमारी कर एक झोपड़ीनुमा घर से 115.605 लीटर विदेशी शराब बरामद की। पुलिस ने यह कार्रवाई सोमवार दोपहर करीब 2 बजे की। थाना अध्यक्ष देवेंद्र कुमार ने बताया कि पुलिस को शराब छिपाकर रखे जाने की गुप्त सूचना मिली थी।