बांका: लाखा गांव में जमीनी विवाद को लेकर दंपति के साथ की गई मारपीट, तीन लोगों के विरुद्ध शिकायत दर्ज
Banka, Banka | Oct 16, 2024 लाखा गांव में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। घटना बुधवार दोपहर 12:20 बजे की है। जिसके बाद पीड़ित एक पक्ष के दंपति धनंजय सिंह अपनी पत्नी रिंकू देवी के साथ थाना पहुंचकर घटना की जानकारी पुलिस को देते हुए तीन लोगों के विरुद्ध लिखित शिकायत कर दोषी पर कार्रवाई करने की मांग की है। घटना के बाद दोनों पक्षों के बीच तनाव का माहौल है।