बांका: धोरैया चेक पोस्ट पर उत्पाद विभाग की टीम ने कार से 20 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद की, चालक गिरफ्तार
Banka, Banka | Oct 16, 2024 उत्पाद विभाग की टीम ने बुधवार की सुबह करीब 7 बजे धोरैया चेक पोस्ट पर अभियान चलाकर एक कार से 20 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद किया। मौके से चालक हरियाणा निवासी आनंद कुमार को गिरफ्तार किया गया। उत्पाद अधीक्षक रवीन्द्र कुमार ने बताया कि धोरैया चेक पोस्ट पर अभियान चलाकर एक कार डिक्की से 20 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद किया गया।