बिलासपुर: गांधी जयंती पर बिलासपुर में होंगी ग्राम सभाएं, विकास योजनाओं पर होगी चर्चा
बिलासपुर तहसील क्षेत्र में गांधी जयंती के अवसर पर 2 अक्टूबर को ग्राम सभाओं का आयोजन किया जाएगा। ग्राम सभाओं में ग्रामीण विकास विभाग की ग्राम विकास योजना 2027-28 का अनुमोदन किया जाएगा। इसके साथ ही ग्रामीण विकास से जुड़ी विभिन्न योजनाओं और कार्यों पर ग्रामीणों के साथ चर्चा होगी। ग्राम सभा के दौरान पूर्ण हो चुकी नल-जल योजनाओं को ग्राम पंचायतों को सौपा जाएगा।