*अपर कलेक्टर ने विशेष कैम्प का किया निरीक्षण*
*पात्र नागरिकों का नाम मतदाता सूची में जोड़ने एवं आवेदनों का समय-सीमा में निराकरण करने के निर्देश*
मतदाता सूची के विशेष कैम्प के अंतर्गत पात्र नागरिकों को मतदाता सूची में नाम जोड़ने, नाम एवं पते में संशोधन सहित अन्य निर्वाचन संबंधी सेवाओं की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए जिले के विभिन्न मतदान केन्द्रों पर विशेष कैम्प आयोजित किए जा रहे हैं।
इसी क्रम में अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री जे.पी. यादव ने मतदान केन्द्र क्रमांक 27 एवं 28 में आयोजित विशेष कैम्प का निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित बीएलओ श्री प्रदीप कुमार बर्मन एवं श्री के.पी. शुक्ला से कैम्प में किए जा रहे कार्यों की जानकारी ली तथा उपस्थित मतदाताओं से संवाद कर निर्वाचन संबंधी सेवाओं की उपलब्धता के संबंध में जानकारी प्राप्त की।
अपर कलेक्टर ने बीएलओ को निर्देशित किया कि विशेष कैम्प के दौरान पात्र नागरिकों के नाम मतदाता सूची में जोड़ने, नाम एवं पते में संशोधन तथा अन्य दावों एवं आपत्तियों से संबंधित आवेदन नियमानुसार प्राप्त कर आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि कोई भी पात्र नागरिक मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने से वंचित न रहे।
उन्होंने मतदाता सूची से संबंधित कार्यों में विशेष सावधानी बरतने तथा प्राप्त आवेदनों का नियमानुसार परीक्षण कर निर्धारित समय-सीमा में निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही बीएलओ को कैम्प के दौरान नागरिकों को निर्वाचन संबंधी आवश्यक जानकारी एवं सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए निर्देशित किया।
#Sevasankalp #collectordindori #Dindori #DindoriDistrict #MadhyaPradesh #ElectionCommission #VoterList #VoterAwareness #SpecialCamp #VoterRegistration #ElectoralRoll #BLO #ElectionServices #JPYadav #DistrictElectionOffice #VoterRights #Democracy #Jansampark #DindoriAdministration
4 views | Dindori, Madhya Pradesh | Oct 8, 2026