*कलेक्टर के निर्देश पर नगर परिषद की कार्रवाई*
*मुख्य मार्ग से अतिक्रमण हटाया, डिवाइडर की छंटाई व रंग-रोगन शुरू*
नगर की यातायात एवं स्वच्छता व्यवस्था को बेहतर बनाने के उद्देश्य से कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया के निर्देश पर नगर परिषद डिण्डौरी ने मुख्य मार्ग से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू की। साथ ही डिवाइडर पर लगे पेड़ों की छंटाई एवं रंग-रोगन का कार्य भी प्रारंभ कराया गया।
उल्लेखनीय है कि एक दिन पूर्व नगर अध्यक्ष श्री कान्हा शर्मा ने नगर की यातायात, अतिक्रमण, साफ-सफाई एवं सार्वजनिक सुविधाओं से जुड़ी 7 सूत्रीय मांगें कलेक्टर के समक्ष रखी थीं। कलेक्टर के निर्देश के बाद नगर परिषद ने अगले ही दिन कार्रवाई प्रारंभ कर दी।
दुर्गा मंदिर के पास अतिक्रमण हटाने के दौरान विवाद की स्थिति भी बनी। नगर परिषद की ओर से कोतवाली थाना डिण्डौरी में शिकायत दर्ज कराई गई है। कार्रवाई के दौरान राजस्व प्रभारी श्री आशीष कोरी सहित नगर परिषद का अमला मौजूद रहा।
मुख्य मार्ग को व्यवस्थित रखने, यातायात सुचारू बनाने एवं नगर के सौंदर्यीकरण के लिए आगामी दिनों में भी आवश्यक कार्रवाई जारी रहने की उम्मीद है।
#Sevasankalp #Dindori #DindoriDistrict #MadhyaPradesh #NagarParishadDindori #CollectorDindori #EncroachmentRemoval #TrafficManagement #CleanDindori #CleanCity #CityBeautification #RoadSafety #PublicFacilities #UrbanDevelopment #TrafficManagement #SwachhDindori #MunicipalAction #DindoriAdministration #Jansampark
5 views | Dindori, Madhya Pradesh | Oct 8, 2026