*आई.सी.डी.एस. योजनाओं की समीक्षा बैठक में डीएम ने दिए निर्देश, किराये के आंगनबाड़ी केंद्रों को सरकारी भवनों में स्थानांतरित करने पर जोर*
*पोषण ट्रैकर की रैंकिंग में बांका को प्रथम स्थान पर लाने का लक्ष्य, डीएम ने एक सप्ताह में सुधार के दिए निर्देश*
*आंगनबाड़ी केंद्रों के भवन निर्माण, पोषण ट्रैकर एवं प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना की डीएम ने की समीक्षा*
आज जिला पदाधिकारी, बांका श्री अंशुल अग्रवाल के अध्यक्षता में समाहरणालय के मिनी सभागार में आई.सी.डी.एस. से संबंधित समीक्षात्मक बैठक की गई।
बैठक के दौरान जिला पदाधिकारी, बांका द्वारा किराये के भवनों में संचालित शेष आंगनबाड़ी केंद्रों को प्राथमिकता के आधार पर सरकारी विद्यालयों अथवा अन्य सरकारी भवनों में स्थानांतरित करने का निर्देश दिया गया। साथ ही, जहाँ सरकारी विद्यालय अथवा अन्य सरकारी भवन उपलब्ध नहीं हैं, वहाँ उपयुक्त भूमि चिह्नित कर आंगनबाड़ी केंद्रों के लिए भवन निर्माण की दिशा में आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।
जिला प्रशासन, बांका द्वारा किराये के भवनों में संचालित आंगनबाड़ी केंद्रों को सरकारी भवनों में स्थानांतरित करने तथा उनके लिए स्वयं के भवन निर्माण की दिशा में लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। जिले में वर्तमान में 498 आंगनबाड़ी केंद्र किराये के भवनों में संचालित हैं। इस दिशा में मिशन मोड में अभियान चलाकर अब तक 190 आंगनबाड़ी केंद्रों को सरकारी भवनों में स्थानांतरित किया जा चुका है, जिससे किराये पर होने वाले सरकारी व्यय में बचत हुई है।
जिला प्रशासन का लक्ष्य शेष आंगनबाड़ी केंद्रों को भी चरणबद्ध तरीके से सरकारी भवनों में स्थानांतरित करना अथवा उनके लिए स्वयं के भवन का निर्माण सुनिश्चित करना है। इसके अतिरिक्त, जर्जर आंगनबाड़ी केंद्रों एवं अन्य सरकारी भवनों का कायाकल्प अभियान के तहत जीर्णोद्धार कराया जाएगा, ताकि बच्चों को सुरक्षित, स्वच्छ एवं बेहतर वातावरण उपलब्ध कराया जा सके।
साथ ही समीक्षा के क्रम में जिला पदाधिकारी, बाँका के द्वारा आई.सी.डी.एस. अंतर्गत पोषण ट्रैकर के सभी Indicator पर विस्तृत रूप से समीक्षा की गई, जिसमें सभी Indicator को शत्-प्रतिशत् पूर्ण कराने का निदेश दिया गया। बाँका जिला का राज्य स्तर पर 4 वीं रैंक रहने पर जिला पदाधिकारी द्वारा संतोष व्यक्त किया गया तथा निदेश दिया गया कि इस माह कार्य योजना बनाकर अपेक्षित सुधार कर लिया जाय ताकि अगले माह जिला का रैंक प्रथम हो सकें। नाटापन, कुपोषित एवं अतिकुपोषित बच्चों का विशेष अभियान के तहत पहचान कर महिला पर्यवेक्षिका के माध्यम से अपेक्षित सुधार करने का निदेश दिया गया। अतिकुपोषित/अल्प वजन वाले बच्चों की पहचान कर पोषण पुनर्वास केन्द्र में चिकित्सकीय परामर्श हेतु भेजने का निदेश दिया। सभी परियोजना को निदेश दिया गया कि अगले बैठक में परियोजनावार सभी बाल विकास परियोजना पदाधिकारी अपने अपने संबंधित परियोजना का प्रगति प्रतिवेदन PPT के माध्यम से स्वयं प्रदर्शित करना सुनिश्चित करें। टी. एच.आर. वितरण एवं गर्म पका भोजन वितरण का इंट्री पोषण ट्रैकर एप पर शत प्रतिशत कराने का निदेश दिया गया। पोषण ट्रैकर के सभी Indicator में निम्न प्रदर्शन करने वाली महिला पर्यवेक्षिका एवं सेविका से कारण पृच्छा करते हुए विभागीय निदेश के आलोक में कार्रवाई करने का निदेश दिया गया एवं अपेक्षित सुधार नहीं होने की स्थिति में चयनमुक्त करने का निदेश दिया गया। जिला पदाधिकारी द्वारा पोषण ट्रैकर के सभी Indicator के परियोजनावार रैकिंग में निम्न प्रदर्शन करने वाले परियोजना यथा बाराहाट, धोरैया एवं बाराहाट पर खेद व्यक्त किया गया एवं एक सप्ताह के अंदर अपेक्षित सुधार करने का निदेश दिया गया। आभा आई०डी०, अपार आई०डी० एवं कमजोर बच्चों के आकड़ों पर खेद व्यक्त किया गया तथा निदेश दिया गया कि विशेष अभियान के तहत कार्य का पूर्ण करते हुए पोषण ट्रैकर पर अपलोड कर दिया जाय। प्रतिदिन प्रगति हेतु जिला स्तर से VC के माध्यम से सभी बाल विकास परियोजना पदाधिकारी, जिला बाँका का समीक्षा कर उपस्थिति दर्ज करने का निदेश दिया गया। प्रधानमंत्री मातृत्व वंदन योजना से संबंधित समीक्षा की गई, जिसमे लक्ष्य के अनुरूप कम उपलब्धि पर खेद व्यक्त करते हुए माह अक्टूबर तक के अंतिम सप्ताह तक सुधार करने का निदेश दिया। साथ ही स्वास्थ्य विभाग से समन्वय स्थापित कर वंचित लाभुकों की पहचान कर आवेदन अपलोड कराने का निदेश दिया गया।
One Stop Centre समीक्षा के क्रम में जिला पदाधिकारी द्वारा निदेश दिया गया कि निष्पादित वाद का Follow Up नियमित रूप से किया जाय साथ ही इससे संबंधित अभिलेख का संधारण करना सुनिश्चित करें। उक्त समीक्षात्मक बैठक में सभी परियोजना के बाल विकास परियोजना पदाधिकारी उपस्थित थे एवं जिला स्तर से जिला प्रोग्राम पदाधिकारी, जिला समन्वयक, जिला परियोजना प्रबंधक एवं अन्य कर्मी उपस्थित थे।
28 views | Banka, Bihar | Oct 15, 2026