लखीसराय: उत्पाद थाना लखीसराय पुलिस ने दो जगह छापेमारी कर एक शराब तस्कर व पांच शराबी को किया गिरफ्तार
उत्पाद थाना लखीसराय द्वारा गुरुवार अपराह्न 4:12 बजे प्रेस ब्रीफ में साझा की गई जानकारी के अनुसार जिले में दो जगहों छापेमारी कर एक शराब तस्कर एवं पांच शराबी को गिरफ्तार किया गया. लखीसराय दयाल टोला से 2.650 L महुआ शराब के साथ इसी मोहल्ला के रहने वाले शराब तस्कर गौरव कुमार उर्फ आकाश कुमार को गिरफ्तार किया गया. बड़हिया से पांच शराबी गिरफ्तार हुए.