देवबंद: नागल में तालाबों के जीर्णोद्धार का डीएम ने किया निरीक्षण, किनारों पर पौधरोपण के दिए निर्देश
सहारनपुर डीएम अरविंद कुमार चौहान ने शनिवार शाम चार बजे भूमि संरक्षण इकाई की WDC-PMKSY 2.0 योजना के तहत नागल क्षेत्र में कराए जा रहे जल संरक्षण कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने ग्राम पनियाली कासिमपुर में तालाब जीर्णोद्धार के कार्यों का जायजा लिया और अधिकारियों से काम की प्रगति की जानकारी ली।