कानपुर: नौबस्ता में दवा व्यापारी ने लगाया धोखाधड़ी कर नकली दवाइयां बेचने का आरोप,पुलिस से की शिकायत
कानपुर में एक दवा व्यापारी संग धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। जहां एक दवा व्यापारी ने बताया कि उन्होंने एक व्यक्ति के साथ पार्टनरशिप में एक बाबा सर्जिकल एंड मेडिकल एजेंसी के नाम से कल्याणपुर इलाके में करीब 2 साल पहले दवा का व्यापार शुरू किया था। पीड़ित रजनीकांत ने अपने पार्टनर पर नकली दवा बेचने का आरोप लगाया है। जिसकी शिकायत पुलिस से भी की हुयी है।