कानपुर: सचेण्डी थाने की पुलिस ने अपरहण में वांछित अभियुक्त को कला का पूरवा से किया गिरफ्तार
बीते 19 अगस्त को अभियुक्त नाबालिक बालिका को अपने साथ बहला फुसलाकर ले गया था।जिसके संबंध में पीड़िता के पिता ने अभियुक्त पर मुकदमा पंजीकृत कराया था। सचेण्ड़ी थाने की पुलिस ने अभियुक्त मयंक को गिरफ्तार किया है। अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार प्रयास कर रही थी। मुखबिर की खास सूचना पर अभियुक्त को कला का पूरवा से गिरफ्तार किया गया है ।