कानपुर: कर्नलगंज पुलिस ने शातिर चोर को क्या गिरफ्तार
कर्नलगंज थाने की पुलिस ने शातिर चोर नितिन वर्मा को जीआईसी ग्राउंड से गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी रवींद्र श्रीवास्तव ने जानकारी दी कि, उप निरीक्षक पंकज कुमार के नेतृत्व में शातिर चोर को गिरफ्तार किया गया है। यह चोर थाने में दर्ज मुकदमा अपराध संख्या 83 सन 2024 में वांछित चल रहा था। अन्य आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।