कानपुर: कल्यानपुर पुलिस ने वारंटी को अरेस्ट किया, भेजा गया जेल
कानपुर के बिठूर थाना क्षेत्र स्थित चकरतनपुर निवासी ओमप्रकाश को कल्यानपुर पुलिस ने अरेस्ट किया है। ओमप्रकाश के खिलाफ कल्यापुर थाने में 138 एनआई एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। आरोपी कोर्ट की तारीखों में पेश नहीं हो रहा था। कोर्ट ने उसके खिलाफ वारंट जारी किया था। पुलिस ने आरोपी को अरेस्ट कर जेल भेजा है।