कानपुर: बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार के विरोध में सरसैया घाट पर हिंदूवादी संगठनों का जोरदार प्रदर्शन
बांग्लादेश में राजनीतिक अस्थिरता के चलते फैली हिंसा में हिंदू समुदाय पर हो रहे अत्याचारों के खिलाफ कानपुर में जोरदार प्रदर्शन हुआ। आज शहर के सरसैया घाट पर हिंदूवादी संगठनों, विश्व हिंदू परिषद और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने एक बड़ा मार्च निकाला।यह मार्च सरसैया घाट से होते हुए जिलाधिकारी कार्यालय तक गया।