बरहट: बरहट में नामांकन के दूसरे दिन 5 अध्यक्ष और 22 कार्यकारिणी सदस्य पद के लिए प्रत्याशियों ने कराया नामांकन
Barhat, Jamui | Nov 20, 2024 बरहट प्रखंड में पैक्स चुनाव को लेकर बुधवार को दूसरे दिन 5 अध्यक्ष व 22 कार्यकारिणी सदस्य पद के लिए विभिन्न पंचायतों से प्रतियाशियों ने नामांकन दाखिल किया है। नामंकन दाखिल की प्रक्रिया 10 बजे से लेकर दोपहर तीन बजे तक चली। उक्त जानकारी प्रखंड निर्वाची पदाधिकारी सह बीडीओ श्रवण कुमार पांडेय दी।