बरहट: सुरक्षा बलों ने हार्डकोर नक्सली कमांडर फागु नैया को कारमेग जंगल से किया गिरफ्तार
Barhat, Jamui | Nov 19, 2024 10 सालों से फरार चल रहे हार्डकोर नक्सली कमांडर फागु नैया को सुरक्षा बलों ने बरहट थाना क्षेत्र के कारमेग जंगल से गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई एसटीएफ और मुंगेर पुलिस की टीम ने की है। जिसकी जानकारी पुलिस सूत्रों से मंगलवार की शाम 6 बजे मिली। गिरफ्तार नक्सली के खिलाफ जमुई, मुंगेर व लखीसराय जिले में एक दर्जन से अधिक मामले दर्ज है।