बरहट: महिला ने युवक पर घर में घुसकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया, मलयपुर थाना में आवेदन देकर की शिकायत
Barhat, Jamui | Nov 17, 2024 मलयपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत एक गांव के रहने वाली महिला ने गांव के ही एक युवक पर जबरन दुष्कर्म करने का आरोप लगा कर रविवार की शाम 5 बजे के लगभग थाना में आवेदन दी है। साथ ही न्याय की गुहार लगाते हुए मामले की जांच कर उक्त युवक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।