बरहट: बल्लोपुर मैदान में धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के शुभारंभ में जिले भर के हजारों लोग पहुंचे
Barhat, Jamui | Nov 15, 2024 भगवान बिरसा मुंडा के 150वीं जयंती के मौके पर शुक्रवार को जनजातीय गौरव दिवस मनाया गया। इसके तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 12 बजे के लगभग जमुई के बल्लोपुर मैदान से धरती आबा जनजातीय ग्राम उतकर्ष अभियान का शुभारंम किया गया। जिसका गवाह जमुई जिले के बरहट, गिद्धौर, लक्ष्मीपुर, झाझा, सोनो, खैरा समेत सभी प्रखंडो के हजारों लोग बने।