बरहट: तेतरिया पंचायत भवन में जदयू कार्यकर्ताओं का सम्मेलन आयोजित किया गया
Barhat, Jamui | Nov 16, 2024 बरहट प्रखंड स्थित तेतरिया पंचायत भवन में शनिवार को 2:30 बजे के लगभग में जदयू कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन की अध्यक्षता प्रखंड जदयू अध्यक्ष संजय सिंह ने की। इस अवसर पर जमुई विधानसभा प्रभारी अवधेश कुशवाहा ने आगामी 7 दिसंबर को आयोजित होने वाले जिला कार्यकर्ता महा सम्मेलन की जानकारी दी।