बड़गांव: कलेक्ट्रेट सभागार में जिला पर्यटन विकास समिति की हुई बैठक, कलेक्टर ने पर्यटकों की सुरक्षा को बताया सर्वोच्च प्राथमिकता
उदयपुर कलेक्ट्रेट सभागार में मंगलवार को जिला कलेक्टर नमित मेहता की अध्यक्षता में जिला पर्यटन विकास समिति की बैठक आयोजित हुई। कलेक्टर ने कहा कि उदयपुर की विशिष्ट पर्यटन पहचान है, पर्यटकों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। लपकों पर सख्ती, पर्यटन थाना की मॉनिटरिंग और एक माह में पर्यटन स्थलों पर साइन बोर्ड लगाने के निर्देश दिए।