कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के कटसीरा गांव की आदिवासी कोरबा महिलाएं अपनी शिकायत लेकर कलेक्टर कार्यालय पहुंचीं। महिलाओं ने गांव के सरपंच, सचिव, समिति और अन्य लोगों पर प्रताड़ित किए जाने के आरोप लगाए हैं।
महिलाओं का आरोप है कि उन पर शराब से जुड़े आरोप लगाकर उन्हें परेशान किया जाता है। उनका कहना है कि वे आर्थिक रूप से बेहद कमजोर हैं और उनके पास आय का कोई स्थायी साधन भी नहीं है। ऐसे में बड़ी रकम का इंतजाम करना उनके लिए बेहद मुश्किल है।
महिलाओं के मुताबिक, गांव की समिति और आबकारी विभाग सहित अन्य लोगों की ओर से भी उन्हें परेशान किया जा रहा है। इसी मामले में अपनी बात प्रशासन तक पहुंचाने और न्याय की मांग करने के लिए उन्हें जिला मुख्यालय स्थित कलेक्टर कार्यालय पहुंचना पड़ा।
अब देखना होगा कि प्रशासन महिलाओं की शिकायत पर क्या कार्रवाई करता है और उन्हें राहत दिलाने के लिए क्या कदम उठाए जाते हैं।
फिलहाल, ये सभी आरोप महिलाओं की शिकायत पर आधारि
Korba, Korba | Oct 29, 2026