उद्योग मंत्री श्री लखनलाल देवांगन के मुख्य आतिथ्य में दो उच्चस्तरीय पुल निर्माण कार्यों का शुभारंभ किया गया। दर्री बराज–बरमपुर मार्ग पर अहिरन नदी में ₹17.05 करोड़ और दर्री–सीएसईबी चौक मार्ग पर कोहड़िया के समीप बेलगिरी नाला में ₹9.11 करोड़ की लागत से पुल का निर्माण किया जाएगा।
मंत्री श्री देवांगन ने कहा कि बेहतर सड़कें, मजबूत पुल और सुगम यातायात व्यवस्था कोरबा के विकास की महत्वपूर्ण जरूरत हैं। इन कार्यों के पूरा होने से क्षेत्रवासियों को आवागमन में सुविधा मिलेगी और शहर की यातायात व्यवस्था को भी लाभ होगा।
#SushasanSarkar
#KorbaDistrict
#Chhattisgarh
Korba, Chhattisgarh | Oct 29, 2026