#होटल_संचालक_के_साथ_मारपीट_का_आरोपी_पकड़ा
#पुलिस_कार्यवाही______
#बृजनगर________
नगर पुलिस ने होटल पर खाने के पैसों को लेकर संचालक के साथ मारपीट कर अपहरण के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
थानाधिकारी लाखन सिंह ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर कस्बे के इन्दिरा सर्किल से राज उर्फ राजकुमार पुत्र मानसिंह गुर्जर निवासी खेडली गुर्जर थाना जालूकी को होटल संचालक के साथ मारपीट व अपहरण के आरोप में गिरफ्तार कर एक कार को बरामद किया है। ज्ञात रहे रहे कस्बा निवासी विष्णु प्रजापत ने 25 अक्टूबर की रात अलवर रोड स्थित विष्णु फैमिली रेस्टोरेंट पर खाना खाने के बाद पैसे नहीं देने पर कलुआ, शिब्बन, लालसिंह निवासी भावली, जग्गी गुर्जर निवासी खेडली गुर्जर के खिलाफ होटल संचालक विष्णु व ताऊ ईश्वर के साथ मारपीट कर कर अपहरण, 75 हजार की नगदी ले जाने का मामला दर्ज कराया था।