#अवैध_कारोबार_के_खिलाफ_सख्त_कार्यवाही__
जिला पुलिस अधिक्षक कांबले शरण गोपीनाथ के नेतृत्व में कार्यवाही कर
पटाका का बारूद बरामद
#डीग_पुलिस_की_बड़ी_कार्रवाई___
#त्योहारों_से_पहले_बाजार_और_रिहायशी_इलाकों_में_अवैध_पटाखे_खपाने_की_साजिश_नाकाम_दो_गिरफ्तार____
आगामी त्योहारों के मद्देनजर जिला पुलिस द्वारा चलाए जा रहे सघन चेकिंग अभियान के तहत कोतवाली थाना पुलिस और जिला स्पेशल टीम (DST) को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने मेला मैदान कस्बा डीग में सुरक्षा नियमों को ताक पर रखकर अवैध रूप से पटाखे बेचने और उन्हें आबादी क्षेत्र में खपाने की फिराक में लगे दो शातिर अवैध पटाखा विक्रेताओं को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।
*तलाशी में भारी मात्रा में बारूद बरामद*
पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से अवैध आतिशबाजी और पटाखों से भरे 02 कार्टून (गत्ता) और 05 प्लास्टिक के कट्टे बरामद कर जब्त किए हैं। इन कट्टों को जब खोलकर चेक किया गया, तो पुलिस को भारी मात्रा में अलग-अलग ब्रांड्स के स्काई शॉट, चकरी, अनार, फुलझड़ी और सूतली बम मिले,
*जिनका विवरण इस प्रकार है*
• स्काई शॉट व फायर शॉट: SSNIPER 12 RIDER (29 पैकेट), CRASHI 12 REDER (24 पैकेट), PENTA SKY MAGIC (39 पैकेट), मोरी छाप PENTA PLUS (41 पैकेट), मोरी छाप SWAGAT (16 पैकेट) और BADHAI HO पीला स्काई शॉट (09 पैकेट)।
• चकरी व अनार: HARI MADHAVAN DISEC WHEEL चकरी (35 पैकेट) और KHUSHI SPECIAL अनार (45 पैकेट)।
• पटाखे व फुलझड़ी: PARI फुलझड़ी (47 पैकेट), मुर्गा छाप पटाखे (04 पैकेट), 555 पटाखे (17 पैकेट), HYDRO GREEN पटाखे (20 पैकेट), गंगा-जमुना पटाखे (34 पैकेट) और HW SS CORSAIR (48 पैकेट)।
• अन्य सामग्री: HW MAGIC COLOUR शॉट (13 पैकेट) और गत्ता कार्टून में भरे आधी तूफान सूतली बम के 55 पैकेट।
*भीड़भाड़ वाले इलाके में बेच रहे थे मौत का सामान*
पुलिस के अनुसार, कल दिनांक 28 अक्टूबर को उपनिरीक्षक वीरविक्रम सिंह पुलिस जाब्ते के साथ गश्त और लोकल स्पेशल एक्ट की कार्रवाई के लिए रवाना हुए थे। ईकलैरा मोड़ पर मुखबिर से सूचना मिली कि मेला मैदान में दो व्यक्ति अवैध पटाखे रख कर बेच रहे हैं। पुलिस टीम जब मौके पर पहुंची, तो आरोपी पुलिस को देखकर भागने लगे। घेराबंदी कर पकड़े गए आरोपियों की पहचान *पवन कुमार वैश्य (उम्र 35 वर्ष) निवासी राजा मान सिंह समाधि के पीछे, कस्बा डीग और गोविन्द कुमार कोली (उम्र 22 वर्ष) निवासी मोरी मोहल्ला*, कस्बा डीग के रूप में हुई है।
बिना लाइसेंस और नियमों को ताक पर रखकर कर रहे थे कारोबार
पूछताछ के दौरान जब आरोपियों से पटाखे रखने और बेचने का लाइसेंस मांगा गया, तो वे कोई भी दस्तावेज पेश नहीं कर सके। भीड़भाड़ वाले रिहायशी इलाके में इस तरह भारी मात्रा में बारूद और पटाखे रखना आम जनता की जान के लिए बड़ा खतरा था।
साथ ही, यह कार्रवाई माननीय सर्वोच्च न्यायालय (Supreme Court) के आदेशों की भी खुली अवहेलना थी।
*मुकदमा दर्ज, आरोपियों से पूछताछ जारी*
पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पटाखों की खेप को जब्त कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। कोतवाली थाने में आरोपियों के खिलाफ धारा 5, 9बी विस्फोटक अधिनियम 1884 व 288 बीएनएस की धारा के तहत पुलिस आरोपियों से गहन अनुसंधान कर रही है कि वे यह अवैध खेप कहां से लाए थे।
इस कार्यवाही डीग कोतवाली पुलिस ओर डीएसटी टीम पुलिसकर्मी मौजूद रहे।