कसिया: सपहा चौराहे पर सड़क की पटरी पर हुए अतिक्रमण पर प्रशासन ने चलाया बुलडोजर
कसया तहसील क्षेत्र के सपहा चौराहा पर सड़क के पटरी पर हुए अतिक्रमण के खिलाफ प्रशासन ने अभियान चलकर सड़क सीमा में टिन शेड, गुमटी, समेत हाथठेला को बोल्डोजर की करवाई कर हटवाया गया। सपहा-तुर्कपट्टी मार्ग पर कई जगह पर अवैध रूप से अतिक्रमण जमा हुआ था। अधिकांश स्थानों पर टिन शेड तो कई स्थानों पर अस्थायी दुकानदार लंबे समय से अतिक्रमण किए थे।