कसिया: साखोपार में 20 वर्ष से चले आ रहे जमीनी विवाद का राजस्व टीम ने भूमि का सीमांकन कर कराया हल
साखोपार गांव में राजस्व टीम के द्वारा 20 वर्षों से चल रहे पुराने प्रकरण का निस्तारण कराया गया। चक मार्ग की गाटा संख्या 576 का सीमांकन कर धारा 24 के अंतर्गत गाटा संख्या 575 के संबंध में न्यायालय उप जिलाधिकारी महोदय के वर्ष 2014 में पारित आदेश का पालन कराया गया। वही शासकीय कार्य मे अवरोध उतपन्न करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी दी गयी।