मझौली तहसीलदार दिलीप हनुवत ने राजस्व कर्मचारियों को मंगलवार दोपहर 2:00 बजे निर्देशित करते हुए कहा कि राजस्व प्रकरणों को लेकर पूरी गंभीरता रखी जाए। इन्हें समय सीमा में हल किया जाए यदि इनमें किसी भी प्रकार की लापरवाही होगी तो बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जिला कलेक्टर की भी निर्देश है कि राजस्व प्रकरणों में किसी भी प्रकार की पेंडेंसी ना रहे।