जमुई: हरदीमोह के पास सड़क दुर्घटना में बाइक सवार मां और पुत्र हुए घायल, सदर अस्पताल में कराया गया भर्ती
Jamui, Jamui | Jul 27, 2024 हर्दिमोह के पास शनिवार को बाइक के सामने कुत्ता का झुंड आने की वजह बाइक असंतुलित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस दुर्घटना में बाइक सवार मां और पुत्र घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से घायल मां और पुत्र को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टर द्वारा इलाज किया जा रहा है। फिलहाल दोनों की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।