जमुई: हरनाहा में भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में आधा दर्जन लोग हुए घायल, सदर अस्पताल में कराया गया भर्ती
Jamui, Jamui | Jul 26, 2024 हरनाहा में भूमि विवाद को लेकर शुक्रवार की शाम दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई। इस दौरान दोनों तरफ से ईंट- पत्थर व लाठी- डंडे चलने लगे। इस मारपीट में एक पक्ष से तीन लोग तो दूसरे पक्ष से भी तीन लोग यानि कुल 6 लोग बुरी तरह घायल हो गए। सभी घायलों का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। दोनों पक्ष के घायलों ने एक-दूसरे पर मारपीट का आरोप लगाया है।