जमुई: सतगामा में आपसी विवाद को लेकर पड़ोसियों ने दो भाइयों को पीटकर किया घायल, सदर अस्पताल में कराया गया भर्ती
Jamui, Jamui | Jul 27, 2024 सतगामा में आपसी विवाद को लेकर पड़ोसियों ने दो भाइयों को लाठी- डंडे से मारकर बुरी तरह घायल कर दिया। उसके बाद घटना की जानकारी टाउन थाना की पुलिस को दी गई, फिर दोनों घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टर द्वारा इलाज किया जा रहा है। वहीं पुलिस घटना की जांच में जुटी हुई है। फिलहाल दोनों की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।