जमुई: गरही गांव में बच्चा नहीं होने पर पति व ससुराल वालों ने विवाहिता को घर से निकाला, पीड़िता ने एसपी से लगाई गुहार
Jamui, Jamui | Jul 27, 2024 गरही गांव में शादी के बाद एक महिला को जब बच्चा नहीं हुआ तो उसके पति व ससुराल वालों ने मारपीटकर ससुराल से बाहर निकाल दिया। जिसको लेकर गरही गांव की रहने वाली पीड़ित कौसरिया खातून ने एसपी शौर्य सुमन को आवेदन देते हुए बताया कि उसकी शादी 15 साल पहले नवादा जिले के कौवाकोल थाना अंतर्गत मथुरापुर गांव निवासी मो. साबिर हुसैन के साथ हुई थी। बच्चा नहीं होने पर भगा दिया।