रामपुर बघेलान: रीवा जोन में जन चौपाल: बहेलियाभाठ में अधिकारियों का जमावड़ा, जनता से सीधा संवाद
रीवा जोन में पुलिस और आमजन के बीच संवाद मजबूत करने के उद्देश्य से जन चौपाल अभियान की शुरुआत हुई। इसी क्रम में रामपुर बाघेलान थाना क्षेत्र के ग्राम बहेलियाभाठ (बंगाली कॉलोनी) में मंगलवार शाम 4 बजे विशेष जन चौपाल आयोजित हुई। कार्यक्रम में डीआईजी हेमंत चौहान व सतना एसपी हंसराज सिंह सहित कई प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मेवलाल धुव्रे,