कासगंज: हनौता गांव में गाली-गलौज का विरोध करने पर हुई मारपीट, 6 आरोपियों के खिलाफ दर्ज हुई एफआईआर
सदर कोतवाली पुलिस को तहरीर देते हुए हनौता गांव की रहने वाली मोहिनी पत्नी अजय कुमार ने बताया कि वह और उसके पति घर पर थे। आरोप है तभी गांव के रहने वाले मनोज, विकास, यशवंत, रूप किशोर, लोकेंद्र और नेम सिंह गाली गलौज करने लगे। आरोप है कि गाली देने से मना करने पर आरोपियों ने महिला के पति के साथ मारपीट की। जिससे महिला का पति गंभीर रूप से घायल हो गया।