कासगंज: गांव भरसौली जंगल में मकान की दीवार गिरने से दो भाई घायल, इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया
कोतवाली ढोलना क्षेत्र के गांव भरसौली जंगल में बरसात की वजह से एक मकान की दीवार भरभरा कर गिर गई। जिससे हादसे में दीवार के मलवे में दबकर दो भाई राजेश और रजनेश घायल हो गए। जिन्हें उनके परिवार वालों ने मंगलवार की दोपहर 2 बजे इलाज के लिए कासगंज के जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां दोनों घायल भाइयों का इलाज डॉक्टर के द्वारा किया जा रहा है।