कासगंज: गल्ला मंडी के समीप ईंटों से भरे ट्रैक्टर और पिकअप में हुई टक्कर, ट्रैक्टर सवार 3 लोग घायल
पूरा मामला सदर कोतवाली क्षेत्र के अमांपुर रोड स्थित गल्ला मंडी के समीप का है। मिली जानकारी के मुताबिक सिढपुरा के रहने वाले ट्रैक्टर सवार ईंट उतारने के लिए कासगंज आ रहे थे। तभी गल्ला मंडी के समीप पिकअप कार और ट्रैक्टर में टक्कर हो गईं। इस हादसे में ट्रैक्टर सवार 18 वर्षीय हरिओम, 18 वर्षीय विपिन और 20 वर्षीय सुम्मेर घायल हो गए।