कासगंज: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की तैयारी शुरू, कासगंज तहसील में एसडीएम ने BLO के साथ की बैठक
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की कासगंज जिले में प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। इसी क्रम में मंगलवार दोपहर 12 बजे कासगंज तहसील में एसडीएम संजीव कुमार की अध्यक्षता में सोरों और कासगंज ब्लॉक के BLO की एक बैठक हुई। बैठक में एसडीएम ने सभी को मतदाता पुनरीक्षण कार्यक्रम के बारे में जानकारी दी। और उनको मतदाता पुनरीक्षण से संबंधित किट भी वितरित की।