अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने की मांग को लेकर कैंडल मार्च में शामिल हुईं अरुणा कुमार
अंकिता भंडारी हत्याकांड में न्याय की मांग और दुष्यंत गौतम की सिक्किम के राज्यपाल पद पर नियुक्ति वापस लेने की मांग को लेकर जिला कांग्रेस कार्यकारिणी पौड़ी द्वारा आयोजित कैंडल मार्च में कांग्रेस नेत्री अरुणा कुमार शामिल हुईं। इस दौरान उन्होंने पहाड़ की बेटी अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने की अपील करते हुए कहा कि अंकिता को न्याय मिलना चाहिए और इस मामले में जनता की आवाज बुलंद होती रहनी चाहिए।
#अंकिता_भंडारी #न्याय_की_मांग #अरुणा_कुमार #पौड़ी_गढ़वाल #पहाड़_खबरसार_Live