राम के नाम पर राजनीति या बयान पर सियासत? रेखा गुप्ता के वायरल वीडियो ने खड़े किए सवाल!
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता का एक कथित बयान इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में वह कहती सुनाई दे रही हैं, “जब तक हर एक राम मारा न जाए…” इस कथित बयान को लेकर राजनीतिक विवाद खड़ा हो गया है। आम आदमी पार्टी और कांग्रेस ने भाजपा पर निशाना साधते हुए सवाल उठाए हैं कि एक ओर भाजपा भगवान श्रीराम के नाम और आदर्शों की बात करती है, वहीं दूसरी ओर मुख्यमंत्री के वायरल वीडियो में ऐसे शब्द कैसे सुनाई दे रहे हैं?
आखिर किसकी बात पर विश्वास किया जाए और किसकी नहीं? हालांकि, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने इस वीडियो को AI से तैयार किया गया बताया है। ऐसे में पूरे वीडियो और उसके संदर्भ की पुष्टि किए बिना किसी निष्कर्ष पर पहुंचना उचित नहीं होगा।
Pauri, Garhwal | Oct 15, 2026