पौड़ी में जिला योजना समिति चुनाव: एक सीट, दो भाजपाई और जीत के बाद भिड़ंत! 2027 से पहले ही दिखने लगी अंदरूनी खींचतान?
पौड़ी गढ़वाल में जिला योजना समिति के सामान्य निर्वाचन-2026 में नगर निगम श्रीनगर की एक सीट पर भाजपा के ही दो प्रत्याशियों के बीच ऐसा मुकाबला देखने को मिला कि नतीजे के बाद भी सियासी गर्मी कम नहीं हुई। राजेन्द्र नेगी 20 वोट हासिल कर विजयी घोषित हुए, जबकि संदीप रावत ने 19 वोट पाकर उन्हें कड़ी टक्कर दी। महज एक वोट के अंतर से मिली जीत ने मुकाबले को बेहद दिलचस्प बना दिया, लेकिन चुनावी नतीजे के बाद दोनों पक्षों के बीच कथित तौर पर हुई तीखी झड़प ने पूरे घटनाक्रम को और चर्चा में ला दिया। हालात संभालने और बीच-बचाव के लिए दूसरे लोगों को आगे आना पड़ा। अब सवाल यह है कि जब दोनों ही प्रत्याशी भाजपा से जुड़े हैं, तो एक ही सीट के लिए इतनी तल्खी क्यों? 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा के भीतर इस तरह की प्रतिस्पर्धा और नतीजे के बाद का विवाद पार्टी की अंदरूनी एकजुटता पर सवाल खड़े करता है। आखिर यह महज एक सीट की जंग थी या आने वाले चुनाव से पहले ही सामने आने लगी है अंदरूनी सियासी खींचतान?
Pauri, Garhwal | Oct 16, 2026