ठाकुरगंगटी: नेहा कच्छप बनी ठाकुर गंगटी बाल विकास परियोजना पदाधिकारी
प्रखंड कार्यालय ठाकुर गंगटी में आज 12 अगस्त को प्रखंड विकास पदाधिकारी विजय कुमार मंडल द्वारा प्रखंड बाल विकास परियोजना पदाधिकारी का अतिरिक्त प्रभार नव पदस्थापित बाल बिकाश परियोजना पदाधिकारी नेहा कच्छप को सौंपा गया। काफी समय से बाल विकास परियोजना पदाधिकारी का पद रिक्त होने के कारण इसका अतिरिक्त प्रभार प्रखंड विकास पदाधिकारी विजय कुमार मंडल के पास था।