ठाकुर गंगटी प्रखंड क्षेत्र के रूंजी पंचायत अंतर्गत बस्ता पहाड़ी स्थित भूमफोड़ बूढ़ानाथ महादेव मंदिर में 15 फरवरी रविवार और 16 फरवरी सोमवार की रात्रि हजारों श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी।चार दिनों पूर्व से क्षेत्र में शिव बारात घूम रही थी।भक्ति,भावना,विधि,विधान, आस्था,विश्वास,हर्षोल्लास के साथ भगवान भोलेनाथ और माता पार्वती की शुभ विवाह कराई गई ।गीत भजन भी हुआ