नदी में डूबने से दो युवकों की मौत।
दैनिक वीरधरा राजस्थान।
चित्तौड़गढ़। मंगलवाड थाना अंतर्गत मंगलवार शाम करीब 4 बजे हरिया खेड़ी में जलझूलनी एकादशी के अवसर पर गांव में राम रेवाड़ी निकाली गई एवं भगवान को झूलाने पास में नदी पर गए इसी दौरान गणपत सिंह पिता नारायण सिंह राजपूत उम्र 17 वर्ष एवं राजेश पिता लक्ष्मी लाल मेनारिया उम्र 17 वर्ष यह दोनों भगवान को झूलाने नदी में उतरे इस दौरान दोनों गहरे पानी में करीब 500 मीटर दूर चले गए एक दूसरे को डूबने पर बचाने के चक्कर में दोनों की मृत्यु हो गई पास में खड़े एक युवक ने लोगों को बुलाया एवं पुलिस को सूचना दी पुलिस मौके पर पहुंची दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मंगलवाड लाया गया जहां डॉक्टर ने पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सोपा, इस दौरान पूरे गांव में शोक की लहर छा गई।