गोल प्याऊ स्थित पद्मिनी पार्क में गणपति कार्यक्रम के दौरान माहौल गरमाया, मूर्ति स्थापना को लेकर हुआ विवाद
चित्तौड़गढ़ के गोल प्याऊ स्थित पद्मिनी पार्क में चल रहे गणपति कार्यक्रम के दौरान मूर्ति स्थापना को लेकर आपसी विवाद की स्थिति बन गई। जानकारी के अनुसार कुछ देर के लिए माहौल गरमा गया, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को शांत कराया।
इसी बीच सिंधी धर्मशाला के बाहर छबीला हनुमान जी के सामने, जहां अनंत चतुर्दशी के अवसर पर भोजन तैयार किया जाता है, भट्टियों की खुदाई के दौरान एक छोटी मूर्ति मिलने की बात भी सामने आई है।
वहीं प्रजापत मार्केट में छोटी मूर्ति की स्थापना को लेकर आपसी विवाद की जानकारी सामने आई। मामले में अलग-अलग पक्षों की ओर से अपनी-अपनी बातें रखे जाने की जानकारी है। पार्षद भोलाराम प्रजापत का नाम भी चर्चा में आने की बात सामने आई है।
नोट: यह खबर मौके से प्राप्त जानकारी/फोटो वीडियो के आधार पर है। विवाद से जुड़े आरोपों की स�