फुलपरास: लौकही थाना के मनसापुर NH-227 पर बाइक और साइकिल की टक्कर में 4 लोग जख्मी
मधुबनी जिले के फूलपरास अनुमंडल के लौकही थाना क्षेत्र के मनसापुर स्थित एनएच-227 पर बुधवार दोपहर एक बाइक और साइकिल की आमने-सामने की टक्कर में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने पर लौकही थाना पुलिस ने सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) लौकही में भर्ती कराया, जहां से उन्हें दरभंगा स्थित डीएमसीएच रेफर कर दिया गया।